फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में समतल किए जाएंगे सीवरेज मैनहोल के चैंबर, टेंडर लगाया

Sat, 20 Jan 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के सीवरेज मैनहोल के चैंबर समतल किए जाएंगे। इससे सीवरेज मैनहोल सड़क से ऊंचे या नीचे नहीं होंगे। खासकर मुख्य मार्गों पर इनके कारण हादसे की आशंका कम हो जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन हादसों को रोकने के लिए सभी मैनहोल के स्तर सुधारने के लिए 20,46,489 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों सीडीएलयू में जनसंवाद किया था। इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मैनहोल सुधारने और टूटी सड़कों को सुधारने के आदेश दिए थे। इसलिए जन स्वास्थ्य विभाग टूटी सड़कों को सुधार चुका है। अब जन स्वास्थ्य विभाग मैनहोल का स्तर समतल करने की तैयारी में है। इससे शहरवासियों की बड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा।
ये काम होंगे
मैनहोल की टूटी स्लैब बदली जाएगी।
सीवरेज के ढक्कन दुरुस्त किए जाएंगे।
सीवरेज के मैनहोल का स्तर समतल होगा।
इन क्षेत्रों में होगा काम
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सिरसा से डबवाली रोड, हिसार रोड, बरनाला रोड, रानियां रोड, रंगड़ी रोड सहित शहर के सभी बाजारों में काम होगा। सिरसा शहर के अंदर के सभी मैनहोल समतल किए जाएंगे। इसके लिए शहर के सभी बाजारों और मुख्य सड़कों पर बने चैंबरों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मैनहोल के चैंबर ऊंचे-नीचे होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। विभाग ने सर्वे कर लिया है। जल्द टेंडर खुलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डाॅ. जसवंत सिंह, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें