फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अशोक तंवर समर्थकों सहित भाजपा में शामिल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल रहे मौजूद

Sat, 20 Jan 2024 02:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पूर्व सांसद अशोक तंवर आज को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों को सुबह 10 बजे दिल्ली स्थिति भाजपा कार्यालय में पहुंचने को कहा था। इससे पहले अशोत तंवर तीन पार्टी बदल चुके हैं।
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर आज को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। आसपास के जिलों से उनके समर्थकों का दिल्ली स्थिति तंवर आवास पर शुक्रवार से ही जमावड़ा लगने लगा है। पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों को सुबह 10 बजे दिल्ली स्थिति भाजपा कार्यालय में पहुंचने को कहा था।

विज्ञापन


दिल्ली में अशोक तंवर आवास पर करीब हजार से 1500 कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। अशोक तंवर के साथ नीलोखेड़ी से गुरमेज गोदर, डबवाली से आप जिलाध्यक्ष दर्शन सरा, कुरुक्षेत्र से आपर जिलाध्यक्ष जोगिंद सिंह जोगनखेडा के अतिरिक्त सिरसा, फतेहाबाद टोहाना,नरवाना, कुरुक्षेत्र जिलों के समर्थक भाजपा में शामिल हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नाराज होकर 2019 में कांग्रेस छोड़ते हुए तंवर ने अपना भारत मोर्चा बनाया और फिर नवंबर-2021 में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में चले गए। टीएमसी में कुछ महीने रहने के बाद वह 4 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। केजरीवाल ने उन्हें हरियाणा में आप की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन भी बनाया, मगर लगभग पौने 2 साल वहां रहने के बाद अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तंवर भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें