फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिला स्टाफ

विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एसडीएम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ओढां। कालांवाली के एसडीएम उदय सिंह ने मंगलवार को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सीय स्टाफ अनुपस्थित मिला। एसडीएम करीब आधे घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र में रहे। इस दौरान उन्होंने वहां बैठे कुछ मरीजों से भी बातचीत करते हुए पूरी व्यवस्था देखी। वहीं एसडीएम के आने की सूचना से स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। इस दौरान 6 चिकित्सकों में से नाइट ड्यूटी पर चल रहे चिकित्सक खुशविंदर सिंह के अलावा फार्मासिस्ट, नर्सिंग सिस्टर तथा कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद थे। इस दौरान वहां बैठे कुछ मरीजों से भी एसडीएम ने बातचीत की। जिसके बाद एसडीएम ने अस्पताल के सभी कमरों में जाकर चेक किया। उन्होंने डॉ. खुशविंदर व नर्सिंग सिस्टर से स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू के प्रबंध व अन्य व्यवस्थाओं बारे जानकारी लेते हुए स्टाफ के बारे में पूछा। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर चेक करते हुए मोबाइल से उसकी फोटो भी ली। एसडीएम के औचक निरीक्षण की सूचना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद डॉ. गुरिंदर पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम तकरीबन आधे घंटे तक अस्पताल में रहकर व्यवस्था देखते रहे। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य केंद्र में व्यापक प्रबंध करते हुए सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दें।
एक चिकित्सक नाइट ड्यूटी पर था जबकि एक चिकित्सक अस्वस्थ चल रहा है। इसके अलावा स्टाफ की बाहर ड्यूटियां होने की वजह से थोड़ी समस्या आई। इस बारे एसडीएम को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मंदीप भसीन, एसएमओ, सीएचसी ओढां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें