फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई के नाम पर ठग लिए 55 लाख रुपये, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय खाद्य निगम के नाम पर हैदराबाद की फर्म को गेहूं बेचने को लेकर 55 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में मेरिलॉन ट्रेडर्स कंस्लटिंग प्रा. लि. हैदराबाद के निदेशक पी. लक्ष्मी नरसिहमन ने बताया कि उनकी फर्म कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग करती है। सितंबर-2021 में उन्होंने गेहूं खरीद का निर्णय लिया। विशाखापटनम के चंद्रशेखर ने इस बारे में उन्हें कौशल आहुजा पुत्र महेंद्रपाल आहुजा निवासी बी-ब्लॉक सिरसा से परिचित करवाया। बातचीत पर कौशल आहुजा ने उन्हें एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) से गेहूं की आपूर्ति करवाने का भरोसा दिलाया। उसकी ओर से कहा गया कि वे 55 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट तैयार रखें। शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को वे दिल्ली पहुंचे और दिल्ली से उन्हें सिरसा लाया गया। सिरसा लाकर उन्हें गेहूं के स्टॉक का निरीक्षण भी करवाया गया। इस दौरान कौशल आहुजा ने उन्हें दो लोगों से मिलवाया, जिसमें एक को एफसीआई का डीजीएम कांठीलाल पठार और दूसरे को डीजीएम का प्राइवेट सेक्रेटरी अमन बताया। उन्होंने एफसीआई जनरल मैनेजर के नाम पर बनाए 55 लाख रुपये का डीडी सौंप दिया। आरोपी की ओर से दो दिन में डिलीवरी ऑर्डर जारी करने की बात कही गई, लेकिन ऑर्डर नहीं मिला। उधर, जब बैंक में पता किया तो पता चला कि डीडी कैश करवाया जा चुका है। डीडी को बरनाला रोड स्थित आंध्रा बैंक की शाखा में एफसीआई जनरल मैनेजर के नाम से खुलवाए खाते में कैश करवाया गया। बैंक में यह खाता प्रोपराइटर फर्म बनाकर दर्शाई गई है। इस प्रकार आरोपियों ने बड़े सुनियोजित तरीके से उनके साथ ठगी की है। ये मामला आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंचा। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज की ओर से अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के बाद सदर सिरसा पुलिस ने कौशल आहुजा व अमन तथा एफसीआई जनरल मैनेजर के नाम से खाताधारक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें