फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बवानीखेड़ा से मानहेरू और भिवानी से डोभ-भाली रेल लाइन होगी डबल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी के गांव भालखी माजरा में आयोजित कार्यक्रम में एम्स सहित अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम को जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। डीसी नरेश नरवाल ने प्रधानमंत्री के 16 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 16 फरवरी को रेवाड़ी के गांव भालखी माजरा में एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही बवानीखेड़ा से मानहेरू, भिवानी से डोभ-भाली डबल लाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का भिवानी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक जगह पर कार्यक्रम के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भिवानी विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम शहर में बिट्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में, लोहारू विधानसभा का कार्यक्रम बहल की अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से तोशाम और बवानीखेड़ा का कार्यक्रम यहां की अनाज मंडियों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान एडीसी हर्षित कुमार, नगराधीश विपिन कुमार, जीएम रोडवेज नेत्रपाल खत्री, समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें