फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. कायत बने सीडीएलयू के वीसी

Sat, 24 Dec 2016 01:19 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
प्रो विजय कुमार कायत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीडीएलयू को आखिरकार वीसी मिल ही गया है। एमडीयू से प्रो. विजय कायत को सीडीएलयू का वीसी नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने उनके ऑर्डर जारी कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक उन्होंने अपना पदभार नहीं संभाला था, जबकि सीडीएलयू में चर्चाएं थीं कि शुक्रवार शाम को ही उन्हें अपना पदभार संभालना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले पांच माह से सीडीएलयू में वीसी का पद रिक्त पड़ा था। हिसार रेंज के आयुक्त को सीडीएलयू के वीसी पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। अब अधर में लटके अनेक कार्यों के शुरू होने की उम्मीद भी जग गई है। वीसी की नियुक्ति पर शिक्षकों, गैर शिक्षण कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने खुशी जताई है। इसके साथ ही अनेक कार्यों के शुरू होने की उम्मीद भी जग गई है। सीडीएलयू में वीसी न होने के कारण अनेक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

छात्र नेता रेखा रानी, प्रदीप कुमार, प्रदीप भुक्कल, मीनू, बानावती, प्रिया आदि ने खुशी जताते हुए कहा कि वे लंबे अरसे से वीसी की नियुक्ति की मांग उठा रहे थे। इसके लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजे गए थे। बता दें कि सीडीएलयू में करीब 65 करोड़ रुपये का बजट वीसी न होने के कारण लैप्स होने की कगार पर है। अब देखना यह है कि नए वीसी त्वरित कार्रवाई करते हुए इस बजट को बचा पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें