फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हार के कारणों पर मंथन करने में जुटे राजनेता, हलोपा सुप्रीमो कांडा ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

Thu, 10 Oct 2024 08:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि प्रदेश में सरकार भाजपा की आई है। सरकार ने ही सारे काम करने होते हैं और हमारी सेवा शहर के लिए जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन लोगों को बड़े-बड़े दावे किए हैं। लोगों को नौकरियां देने के सपने दिखाए हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हारने के बाद प्रत्याशियों ने कारणों की समीक्षा करनी शुरू कर दी है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने मंगलवार को जहां कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया तो वहीं, बुधवार को हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा ने पार्टी कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक की। चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गड़बड़ी की उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


कांडा ने भाजपा की सरकार बनने को लेकर खुशी जताई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेसमुक्त प्रदेश के लिए जनादेश दिया है। कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। सिरसा की जनता ने 72,000 मत उन्हें दिए हैं, वे सदैव आभारी रहेंगे। भले ही वे चुनाव में हार गए, लेकिन सरकार उनकी ही बनी है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में वे बिना शर्त भाजपा की सरकार के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री शपथ लेंगे उस दिन सिरसा में दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश जांगड़ा, इनेलो के शहरी जिला प्रधान गंगराम बजाज, जिला प्रधान जयसिंह कुसुम्बी, युवा नेता लखराम कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

दावे करने वाले तीन माह बाद धरने पर नजर आएंगे : कांडा

गोपाल कांडा ने कहा कि प्रदेश में सरकार भाजपा की आई है। सरकार ने ही सारे काम करने होते हैं और हमारी सेवा शहर के लिए जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन लोगों को बड़े-बड़े दावे किए हैं। लोगों को नौकरियां देने के सपने दिखाए हैं। मैं दावा करता हूं तीन महीने बाद वे डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि काम सरकार ने करने होते हैं और सरकार हमारी है।

गोकुल ने शहर विकास के कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन

कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस प्रत्याशी ने शहर के विकास कार्यों और समस्याओं की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। गोकुल ने कहा कि शहरी विकास के लिए काम किया जाएगा। सालों पुरानी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने शहर विकास के लिए रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अभय चौटाला ने बनाई दूरी

ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला हार के बाद बहुत कम कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अभी वे दूरी बनाए हुए हैं। रानियां सीट से विजेता बेटे अर्जुन चौटाला और डबवाली से जीतने वाले आदित्य देवीलाल चौटाला को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें