फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुड़दंग बाजी कर शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने होली पर्व पर जिला के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नागरिकों से अधिक सतर्क रहते हुए रंगों व खुशियों के पर्व होली को सुरक्षित एवं फ्रेंडली तरीके से मनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आनंद, उमंग, हर्ष, उल्लास और एकता का यह त्योहार लोगों के जीवन में नया रंग भर कर उन्हें समाज में प्रेम और सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। कोरोना महामारी के बाद होली को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग को देखते जिलावासियों से अपील की है कि कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक सभी एहतियाती कदम उठाएं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए इस पावन पर्व के अवसर पर जिला भर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। सभी थाना प्रभारियों से नियमित गश्त के अलावा कस्बों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गश्त बढ़ाने और शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें