फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर बाजारों में पुलिस का पहरा, आठ नाकों से होकर गुजरेंगे शहरवासी

विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में लगाया गया पुलिस नाका। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। त्योहारी सीजन में बाजार पुलिस की सुरक्षा में रहेंगे। मुख्य बाजारों में आठ पुलिस के नाके लगाए जाएंगे। इन पर लगातार जांच की जाएगी और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने समीक्षा के बाद नाके लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर बाजारों में भीड़ बढ़ी है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि शहर में कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना न हो पाए। यदि कोई शरारती तत्व ऐसी हरकत करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने पुलिस बाजार में पुलिस नाके लगाने के आदेश दिए हैं। शहर के परशुराम चौक, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, सदर बाजार, शिव चौक, अंबेडकर चौक, लालबत्ती चौक सहित अन्य प्वाइंट पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे।
यातायात व्यवस्था को लेेकर भी दिए निर्देश
शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन ने यातायात थाना को 5 अतिरिक्त जवान उपलब्ध करवा दिए हैं। अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो पाएगी। यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बाजार में शरारती तत्वों और संदिग्धों पर पैनी निगाह रहेगी। इसके लिए शहर के बाजारों में 8 नाके लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा यातायात की व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें