फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह फाइनल नहीं, संचालकों को दिए पशु डेयरियां शिफ्ट करने के नोटिस

विज्ञापन
मीट की दुकान करने वाले दुकानदारों को नोटिस देते नगर परिषद कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद बिना तैयारियों के काम कर रहा है। ऐसे में समस्या आमजन को झेलनी पड़ रही है। शहरी क्षेत्र में चल रही पशु डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए अभी तक प्रशासन जगह का चयन तक नहीं कर पाया लेकिन इसके बावजूद पशु डेयरी संचालकों को नोटिस देकर डेयरी शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर मीट मार्केट के दुकान संचालकों को 9 दिन तक दुकान बंद रखने के आदेश के नोटिस देना ही नगर परिषद प्रशासन भूल गया। याद आया तो दो दिन की देरी से आनन-फानन में नोटिस वितरित किए गए।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 300 से ज्यादा पशु डेयरियां संचालित हो रही हैं। सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन इन पशु डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए करीब 4 वर्ष से प्रयास कर रहा है। लेकिन समस्या ये है कि इन डेयरियों को शिफ्ट कहां किया जाए। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी केलनियां, फूलकां सहित कई गांवों का दौरा कर चुके हैं। लेकिन अभी तक जगह को निश्चित नहीं किया जा सका है कि आखिर पशु डेयरियों को शिफ्ट कहां किया जाए। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन द्वारा डेयरी संचालकों को नोटिस बांटना शुरू किया जा चुका है। सोमवार को भी 10 से ज्यादा पशु डेयरी संचालकों को नोटिस थमाए गए। इसमें उन्हें निर्देश दिए गए कि शहरी क्षेत्र में पशु डेयरी का संचालन नहीं हो सकता। इसलिए इन्हें यहां से कहीं ओर शिफ्ट किया जाए। लेकिन शिफ्ट कहां करें, इस सवाल का ना तो नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास जवाब है और ना ही प्रशासनिक अधिकारियों के पास। ऐसे में डेयरी संचालक पसोपेश में हैं कि डेयरी को कहां शिफ्ट करें।
सीवरेज जाम का कारण साबित हो रही पशु डेयरियां, बेसहारा पशु भी समस्या
शहरी क्षेत्र में संचालित हो रही डेयरियों से निकलने वाले गोबर और मल मूत्र के निस्तारण की स्थायी व्यवस्था जिला प्रशासन के पास नहीं है। ऐसे में गोबर और मल मूत्र सीधा नाली के माध्यम से सीवरेज में बहाया जा रहा है। इस कारण सीवरेज की लाइनें जाम हो जाती हैं। दो वर्ष पहले इसी कारण गुरुद्वारा रोड पर सीवरेज लाइन जाम होने से लीकेज हुई और सड़क धंसी। इससे सड़क में 30 फुट गहरा और 20 फुट से ज्यादा चौड़ा गड्ढा हो गया। करीब 6 महीने की मशक्कत के बाद व्यवस्था पटरी पर आई और नई सड़क बनानी पड़ी।
विज्ञापन

9 दिन के लिए बंद करनी थी मीट की दुकानें, दो दिन बाद याद आया तो थमाए नोटिस
जैन पर्यूषण पर्व 4 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने फैसला किया कि इस अवधि के दौरान शहर में संचालित सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। डीसी ने नगर परिषद को आदेश दिए किए कि सभी मीट की दुकान के संचालकों को पहले नोटिस दें ताकि इस अवधि में जिले में पशु वध न हो। हालांकि नगर परिषद की ओर से 27 अगस्त की तारीख में नोटिस तैयार भी करवा लिए गए लेकिन इनको वितरित करना ही भूल गए। ऐसे में सोमवार 6 सितंबर को अधिकारियों को याद आया और दोपहर बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने आनन-फानन में मीट की दुकान संचालकों को नोटिस वितरित किए।
पशु डेयरी संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्हें कहा जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में इनका संचालन नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अपनी डेयरी को कहीं और शिफ्ट करें।
विज्ञापन

- राजकुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें