फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल व महिला कॉलेज बने विद्यार्थियों की पहली पसंद, बीए संकाय में सीटों से चार गुणा अधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नेशनल व महिला कॉलेज बने विद्यार्थियों की पहली पसंद, बीए संकाय में सीटों से चार गुणा अधिक आवेदन
विज्ञापन

-8 सितंबर तक चलेगी वेरिफिकेशन प्रक्रिया, गलतियों को ठीक करने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। विद्यार्थियों ने स्नातक कक्षा के लिए सबसे अधिक आवेदन राजकीय नेशनल व महिला महाविद्यालय में किए हैं। शेष खंडों में स्थित छह अन्य राजकीय कॉलेजों में सीटों के जितने भी आवेदन नहीं हुए है। वहीं अब 8 सितंबर तक फार्म वेरिफिकेशन होंगे, जिसके बाद 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी।
कॉलेजों में स्टाफ की कमी के चलते विद्यार्थी जिले के खंडों में स्थित छह राजकीय कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने में रुचि नहीं दिखा रहे है। ऐसे में स्नातक में प्रवेश करवाने के लिए विद्यार्थी शहरी में स्थित महिला व नेशनल राजकीय कॉलेजों को ही अपनी पहली पसंद के रूप में चयन कर रहे हैं। इन दोनों कॉलेजों की स्नातक में बीए संकाय में में सीटों से चार गुणा अधिक आवेदन आए हैं। अन्य संकाय में भी सीटों से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले के छह अन्य राजकीय कॉलेजों में अभी सभी संकायों में कुल सीटों के अनुसार भी आवेदन नहीं मिले हैं। कॉलेजों का ग्रामीण व शहर से हटकर होने की स्थित में विद्यार्थी ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, डिंग मंडी, गोरीवाला व डबवाली में स्थित राजकीय कॉलेजों में विद्यार्थी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं कॉलेजों में 8 सितंबर तक फार्म वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान फार्म पर आपत्ति लगाए जाने पर उसे ठीक कर अपलोड करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा का मेरिट का शेड्यूल
स्नातक कक्षाओं में आवेदन कर चुके विद्यार्थियों की 8 सितंबर तक फार्म वेरिफिकेशन होगी। जिसके बाद 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी 11 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं। जिसके बाद 17 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। जिसकी फीस विद्यार्थी 20 सितंबर तक जमा करवा सकेंगे। स्नातक की रिक्त सीटों पर आवेदन के लिए 22 सितंबर को फिर से पोर्टल खुलेगा। रिक्त सीटों पर संबंधित वर्ग व विषय कंबीनेशन के आधार पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
-- कॉलेज का नाम
-- संकाय, कुल सीटें, आवेदन
राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा
-- बीए, 1120, 4368
-- बीकॉम, 240, 476
-- बीएससी मेडिकल, 160, 144
-- बीएससी नॉन मेडिकल, 360, 429
-- बीए इवनिंग, 240, 63
-- बीए अर्थशास्त्र, 40,43
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा
-- बीए, 430, 2141
-- बीकॉम, 160, 256
-- बीएससी मेडिकल, 80, 71
-- बीएससी नॉन मेडिकल, 160, 182
राजकीय कन्या महाविद्यालय, रानियां
-- बीए, 160, 194
-- बीकॉम, 80, 12
-- बीएसी नॉन मेडिकल, 80, 7
डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, डबवाली
-- बीए, 320 , 477
-- बीकॉम ,80,61
-- बीएससी नॉन मेडिकल,25,30
राजकीय कॉलेज ,डिंग मंडी
-- बीए, 160 ,182
-- बीकॉम,80 ,27
राजकीय कॉलेज, गोरीवाला
-- बीए की 60 सीटों पर
राजकीय महिला महाविद्यालय, कालांवाली
-- बीए , 160,160
-- बीकॉम , 80,30
राजकीय मनीराम झोरड़ कॉलेज, मीठी सुरेरा, ऐलनाबाद
-- बीए ,320,322
-- बीकॉम, 120 , 26
- बीएससी नॉन मेडिकल, 80, 12
स्नातक कक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थियों की अब 8 सितंबर तक फार्म वेरिफिकेशन होगी, जिसके बाद 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी।
-डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें