राखी की स्टॉल पर खरीददारी करती महिला। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक शुरू हो चुकी है। बहनों की ओर से जहां भाइयों को डाक के जरिये राखियां व रक्षा सूत्र भेजें जा रहे हैं। वहीं दुकानों पर सजी विभिन्न प्रकार की राखियां हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही है। युवतियां व महिलाएं बाजारों में खरीदारी के लिए निकल रहीं हैं। वहीं डाक विभाग अब छुट्टी के दिन भी रक्षाबंधन संबंधी अपनी सेवाएं जारी रखेगा।
इस बार पिछले वर्ष के मुताबिक राखियां महंगी है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। आधुनिक युग में रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का प्रचलन अत्यधिक बढ़ा है। दुकानदार गोपी कुमार ने बताया कि बाजार में फैंसी, नग व रतन जड़ित, चंदन राखी, बच्चों के कार्टून राखी व खिलौने राखियां उपलब्ध है। वहीं अब राखियों में ब्रांड भी बाजारों में उपलब्ध है। दुकानदार ने बताया इस बार राखियां पहले के मुकाबले महंगी है । वहीं, कॉटन के धागे और बच्चों की राखियों की ज्यादा मांग है।
छुट्टी के दिन भी 65 डाकिए देंगे अपनी सेवाएं
राखी के दिन दूर बैठे भाई किसी भाई की कलाई सुनी न रह जाए, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष पहल करते हुए राखी के दिन रविवार होने के बावजूद राखी से संबंधित डाक वितरण करने का फैसला किया है। जिलाभर में लगभग 65 के करीब डाकिए उस दिन डयूटी पर रहेंगे और घर- घर जाकर राखियां वितरित करेंगे।
समय पर राखी पहुंचने की पूरी कोशिश : सहायक डाकपाल
सहायक डाकपाल मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी को समय पर पहुंचाने की डाकघर पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए राखी को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर पोस्ट को 72 घंटों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। डाक विभाग द्वारा निर्देश आए है कि रक्षाबंधन के दिन पोस्टमैन छुट्टी पर नहीं रहेगा। उस दिन सभी डाकिये घर-घर जाकर रक्षा का सूत्र बांटकर आएंगे।
फोटो- 28