फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल मेले से 2247 विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिलें

विज्ञापन
साइकिल मेले के दौरान अपनी पसंदीदा साइकिल चला कर देखती छात्रा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय स्कूलों के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लगे साइकिल मेले से जिले के 2247 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की। विद्यार्थियों को दी जाने वाली से राशि के आधार पर मेले में कोई साइकिल न होने पर अभिभावकों ने साधारण साइकिल का विकल्प रखा, लेकिन विद्यार्थियों ने नए दौर की डिस्क ब्रेक वाली साइकिलें ही पसंद की।
विज्ञापन

इसके चलते विद्यार्थियों के अनुपात में जारी बजट कम पड़ रहा है। अब पत्र लिख पत्र लिख कर और बजट भेजने की मांग की गई है।
मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइकिल मेले का दूसरा दिन था। दूसरे दिन जिले के चार ब्लॉक ओढां, रानियां, चोपटा व सिरसा के अनुसूचित विद्यार्थियों को बुलाया गया था। दूसरे दिन करीब 1546 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की। वहीं जिले के सात ब्लॉकों में मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत लगे साइकिल मेले में 2247 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की है। बता दें कि मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत लड़कों के लिए 3000 व लड़कियों के लिए 2800 रुपये की राशि दी जानी है।
पूरा बजट आने पर ही जारी होगी राशि
एईईओ हरबंस सिंह ने बताया कि छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को साइकिल दिलवाने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से 5 लाख का बजट भेजा हुआ है। मेले में करीब 2247 विद्यार्थियों द्वारा साइकिलें पसंद की गई है। विद्यार्थियों के अनुपात में जारी बजट कम पड़ रहा है। जैसे ही शेष बजट जारी होगा उसके बाद ही विद्यार्थियों के खाते में पैसे डाले जाएंगे।
विज्ञापन

निदेशालय द्वारा जारी बजट कम पड़ रहा है। पत्र लिख शेष बजट की मांग की गई है। बजट आते ही सातों ब्लॉक के विद्यार्थियों को एक साथ बजट जारी किया जाएगा। साइकिल खरीदने के बाद विद्यार्थी को स्कूल मुखिया के पास रसीद जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें