फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता निजी स्कूल संचालक का शव राजस्थान की नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। क्षेत्र के एक स्कूल संचालक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक का शव राजस्थान में रसलाना वितरिका नहर में मिला है। राजस्थान के भिरानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुुसार नाथूसरी चोपटा स्थित दयानंद स्कूल के संचालक रविंद्र गोदारा की गाड़ी राजस्थान क्षेत्र में भादरा के गांव झांसल व भैरो वाली गांवों के बीच में सिधमुख ब्रांच के पास से निकलने वाली रासलाना वितरिका के पास खड़ी मिली। किसी ने इसकी सूचना भिरानी थाना पुलिस को दी। भिरानी पुलिस थाना प्रभारी एएसआई जसवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नहर के किनारे खड़ी गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में लैपटॉप डायरी व जूते मिले और बताया जाता है कि एक सुसाइड नोट भी मिला। वहीं सूचना मिलने पर स्कूल संचालक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्कूल संचालक घर से निकला था। घर से निकलने के बाद उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। आत्महत्या की आशंका के चलते नहर में गोताखोर ने शव ढूंढने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गाड़ी से करीब 4 किलोमीटर दूर गांव रासलाना के पास उसका शव मिला। भिरानी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविंद्र गोदारा मूल रूप से गांव चूली का निवासी है और नाथूसरी चोपटा में दयानंद स्कूल का संचालन कर रहा था। बताया जाता है कि सीबीएसई ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। जिसके बाद यूट्यूबर स्कूल के खिलाफ खबरें चलाने लगे थे। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि इन्हीं से परेशान होकर स्कूल संचालक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में संचालक ने यूट्यूबर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें