फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बनेगी इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार : अभय

Mon, 09 Sep 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल के दौरान लागू की गई नीतियों की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

सोमवार को टोहाना विधानसभा सीट से इनेलो-बीएसपी गठबंधन के प्रत्याशी कुणाल करण का नामांकन भरवाने को लेकर अनाज मंडी में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, सुनैना चौटाला व पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख ने शिरकत की। इस दौरान जनसभा में अभय ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान किसानों, कर्मचारियों, मजदूरों सहित हर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसलिए जनता कांग्रेस के बजाय इनेलो-बसपा गठबंधन का साथ देने का काम करेगी।
जनसभा के उपरांत शहर की अनाज मंडी से चंडीगढ़ रोड के रास्ते रोड शो किया गया, जिसके बाद वे लघु सचिवालय में पहुंचे, जहां नामांकन दाखिल किया गया। पत्रकारों से बातचीत में अभय ने कहा कि आने वाली सरकार इनेलो-बीएसपी गठबंधन की होगी, क्योंकि जनता मौजूदा सरकार से पूरी तरह से तंग आ चुकी है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस द्वारा दो पूर्व मंत्रियों को टिकट देने पर कहा कि दोनों लुटेरे हैं और जनता इन्हें नकार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें