फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में चार और डबवाली में मिला एक कोरोना संक्रमित, 19 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से संपर्क साध रहा। दोनों विभाग नियमों में होने वाले बदलाव की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी कर ली है। वीरवार को कंट्रोल रूम में उपयोग होने वाले उपकरणों को इंस्टॉल कर दिया जाएगा। वहीं जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 5 मामले आए हैं। इनमें से चार सिरसा में तो एक डबवाली का बुजुर्ग संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 1371 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 19 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से दो मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 1331 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं संक्रमित मिलने वाले मरीजों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए रोहतक भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक पांच लाख 87 हजार 689 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 29 हजार 319 के कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 28 हजार 790 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 510 लोगों की जान भी गंवा चुके हैं।
कंट्रोल रूम बनाने के लिए महिला कॉलेज का किया चयन
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंट्रोल रूम तैयार किया जाना है। इसके लिए पहले सीडीएलयू की कंप्यूटर लैब का चयन किया गया था, लेकिन अब जगह में बदलाव कर महिला महाविद्यालय में कंट्रोल स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यहां पर मरीजों के साथ संपर्क साधने ओर उनकी समस्या सुनने के लिए 24 घंटे टीमें तैनात रहेगी। विभाग की ओर से कम गंभीर मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। ताकि अन्य कोई व्यक्ति उनके संपर्क में न आ सके। वहीं वीरवार को कंट्रोल रूम में उपयोग होने वाले उपकरणों को भी इंस्टॉल किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
बुधवार को जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक मरीज डबवाली का है जबकि चार मरीज शहर के निवासी हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। ताकि संक्रमण के फैलाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन

-डॉ. हरसिमरण सिंह, नोडल अधिकारी, मलेरिया विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें