फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला देंगे दसवीं की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला बुधवार को दसवीं की परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य कारणों के चलते राइटर की अनुमति दे दी है। बुधवार शहर के आर्य कन्या विद्यालय में आयोजित दसवीं की परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से दी थी लेकिन उनका परिणाम शिक्षा बोर्ड ने रोक लिया था क्योंकि दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए थे। ऐसे में पूर्व सीएम ने दोबारा फार्म भरा और अब दसवीं की परीक्षा में बैठेंगे। शिक्षा बोर्ड की ओर से ओपन बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू की जा रही है। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा होगी। हरियाणा के दिग्गज नेता 86 वर्षीय चौटाला अब परीक्षा देंगे। उन्होंने शिक्षा बोर्ड को आवेदन भेजकर राइटर की सुविधा मांगी थी। पत्र में कहा गया पूर्व सीएम चौटाला बुजुर्ग हैं और उनके हाथ पर भी चोट लगी हुई है। इस पर शिक्षा बोर्ड ने उन्हें राइटर रखने मंजूरी दे दी है।
शिक्षा बोर्ड ने रोका था 12वीं का परिणाम
इनेलो नेता ओम प्रकाश चौटाला ने पिछले सत्र में 12वीं की ओपन की परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम जारी किया लेकिन उनका परिणाम रोक लिया गया क्योंकि उनकी दसवीं क्लियर नहीं थी। बोर्ड का नियम है कि जब तक दसवीं पास ना हो तब तक 12वीं का परिणाम नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दसवीं की परीक्षा में शामिल होना है, इसके लिए उन्हें राइटर रखने की मंजूरी दे दी गई है। अब अगर वह चाहें तो परीक्षा के दौरान राइटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. जगबीर सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें