फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स ना भरने वाले 50 डिफाल्टरों को नोटिस जारी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद के कमिश्नर का चार्ज अब डीसी डॉ. अनीश यादव के पास आ गया है। डीसी ने कार्यभार संभालने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर प्रॉपर्टी टैक्स ना भरने वालों को नोटिस भेजने के साथ-साथ उनकी बिल्डिंग सील करने के आदेश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए भी प्रबंध के निर्देश दिए। इतना ही नहीं बैठक में सीएम विंडो की शिकायतों का निपटान और सीएम घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद की कमिश्नर डॉ. संगीता तेतरवाल का तबादला हो गया है, उसके बाद से पद खाली है और नई नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में अब डीसी अनीश यादव के पास नगर परिषद के कमिश्नर का भी चार्ज आ गया। पद संभालने के बाद डीसी ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। मंगलवार को दोपहर बाद नगर परिषद के अधिकारी डीसी की मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान डीसी ने नगर परिषद के कार्यों का रिव्यू किया।
डीसी ने ये दिए निर्देश
- सीएम विंडो में आई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- किसी भी शिकायत को लंबे समय तक लंबित न रखा जाए।
- सीएम घोषणाओं के तहत होने वाले विकास कार्यों पर व्यक्तिगत प्रयास करते हुए अधिकारी काम करें। ताकि जनता को उन घोषणाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए।
- नगर परिषद की आय बढ़ाने पर जोर दिया जाए। प्रॉपर्टी टैक्स भी समय पर वसूल किया जाए।
- प्रॉपर्टी टैक्स ना भरने वाले टॉप 50 ऐसे डिफाल्टरों की सूची तैयार करें जिनकी तरफ बड़ी राशि बकाया है।
- ऐसे डिफाल्टरों को नोटिस दिया जाए और उनकी बिल्डिंग भी सील करें।
व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश, अनुबंध पर सफाई कर्मचारी रखने की प्लानिंग
डीसी अनीश यादव ने शहर में सफाई व्यवस्था, गलियों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, एक्सईएन अजय पंघाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीसी को बताया कि कर्मचारियों की कमी है। इस कारण पूरे क्षेत्र में एक साथ सफाई नहीं हो पाती। जहां से शिकायत आती है, वहां सफाई करवा देते हैं। सिरसा शहर के अलावा कालांवाली और रानियां क्षेत्र में भी कर्मचारियों की किल्लत का सामना नगर परिषद को करना पड़ रहा है। इस पर डीसी ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों की डिमांड भेजें, मैं उसे मंजूर करूंगा और अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
नगर परिषद कमिश्नर का चार्ज डीसी अनीश ने संभाल लिया है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई है। इसमें रिव्यू किया गया। समस्याओं पर भी चर्चा हुई है। डीसी ने परिषद की इनकम बढ़ाने पर जोर दिया है। विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने और समय पर काम पूरा करवाने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें