फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: पिस्तौल तान डॉक्टर से मोटरसाइकिल और नकदी लूटी, तड़के चार बजे हुई वारदात

Tue, 03 May 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में रामबहादुर ने बताया कि वह डॉक्टर है। तड़के चार बजे वह सिरसा से सिकंदरपुर अस्पताल की तरफ जा रहा था। वह जब सिकंदरपुर पुल के पास पहुंचा तो चार बदमाश पुल के नीचे से निकल उसके मोटरसाइकिल के आगे आ गए और उसे रोक लिया।
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में नेशनल हाईवे स्थित सिकंदरपुर पुल के पास मंगलवार को तड़के चार बदमाश पिस्तौल के बल पर डॉक्टर से बाइक, नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सिकंदरपुर अस्पताल में रहने वाले रामबहादुर ने बताया कि वह अस्पताल में डॉक्टर है। तड़के चार बजे सिरसा से सिकंदरपुर अस्पताल की तरफ जा रहा था। वह जब सिकंदरपुर पुल के पास पहुंचा तो चार बदमाश पुल के नीचे से निकल और उसके बाइक के आगे आ गए।

इसी दौरान एक लड़के ने उसे पिस्तौल दिखाकर उसका बाइक, 800 रुपये, लाइसेंस और मोबाइल लूट लिया और चारों फरार हो गए। इसके बाद उसने अन्य किसी का मोबाइल लेकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें