फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर के बेटे के ससुराल पहुंची सीबीआई

Tue, 09 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग के उपायुक्त  नितिन गर्ग की प्रॉपर्टी की जांच कर रही सीबीआई सोमवार को डबवाली में उनके बेटे पुलकित गर्ग के ससुराल पहुंच गई। टीम करीब तीन घंटे तक घर का दरवाजा पीटती रही।
विज्ञापन


भीतर प्रवेश मिलने पर करीब चार घंटे बिताए। रिश्तेदारों से प्रॉपर्टी, ज्वेलरी के संबंध में अहम सवाल पूछने के बाद सीबीआई की टीम लौट गई।

एकता नगरी की गली नंबर पांच  में सुबह करीब नौ बजे एक टवेरा गाड़ी आकर रूकी। जिसमें सवार छह लोग नीचे उतरे। आढ़ती राकेश सिंगला के आलीशान घर का दरवाजा खटखटाना शुरू किया।

पड़ोसियों से पूछताछ करके घर में जाने का दूसरा मार्ग ढूंढ लिया। पिछली घर में रह रहे राकेश सिंगला के भाई प्रवीण सिंगला तथा अशोक सिंगला के घर का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


लेकिन कोई बाहर नहीं आया। करीब तीन घंटे तक टीम दरवाजा पीटती रही। इसी दौरान दो गाडिय़ां आई। जिसमें राकेश सिंगला तथा उनके पारिवारिक सदस्य सवार थे।

उनके आने के बाद टीम को घर में प्रवेश मिला। सीबीआई ने भीतर जाते ही सभी के मोबाइल स्विच ऑफ करवाते हुए अपने कब्जे में कर लिए। दोनों गेटों पर पहरा बैठा दिया।

किसी को न बाहर जाने दिया और न ही बाहर से किसी को भीतर आने दिया। सीआईडी के मुलाजिमों ने भीतर जाकर जानकारी जुटानी चाही।

सीबीआई ने पत्रकारों के साथ उनको भी बाहर रोक दिया। करीब पौने चार बजे तक टीम भीतर रही। दो मुलाजिम गाड़ी संभालने के लिए बाहर आए।

एक मुलाजिम ने कहा कि वे शेष टीम के लिए भोजन लेने जा रहे हैं। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होगी। इतना कहकर टीम ने गाड़ी भगा ली।

मीडिया तथा सीआईडी को चकमा देते हुए राकेश सिंगला के घर से निकलने की अपेक्षा उनके भाई के घर से निकल गई। टीम में एक महिला कर्मचारी भी थीं।

सिरसा की एक निजी फर्म संचालक से बठिंडा में दो लाख की रिश्वत लेने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए इंकम टैक्स डिपार्टमेंट सिरसा के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग के मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम डबवाली पहुंची थी।

सीबीआई ने बठिंडा स्थित नितिन गर्ग के आवास से मिले तथ्यों के आधार पर उनकी करोड़ों रुपये  की चल एवं अचल संपत्ति का खुलासा किया है।

कहा जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर ने बरामद हुए लाखों रुपये  के स्वर्ण आभूषण अपनी पुत्रवधू के बताए हैं। जिसके बाद सीबीआई ने डबवाली में डेरा डालकर पुत्रवधू के परिजनों से सवाल किए।

डबवाली में पढ़े-बड़े हैं नितिन गर्ग
सीबीआई की गिरफ्त में आए डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग का डबवाली से गहरा नाता है। वे  डबवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़े हैं।

डबवाली से सटी मंडी किलियांवाली स्थित गुरुनानक कॉलेज में भी उन्होंने शिक्षा ग्रहण की है। उनके पिता बीडी गर्ग डबवाली स्थित एसबीआई में प्रबंधक के तौर पर कार्यरत थे। बहू भी डबवाली की है।

ढाई माह पहले हुई है शादी
डबवाली निवासी राकेश सिंगला की बेटी की शादी करीब ढाई माह पूर्व ही डिप्टी कमिश्नर के बेटे पुलकित गर्ग से लुधियाना में हुई है। सीबीआई को संदेह है कि आय से अधिक संपत्ति को नितिन गर्ग ने अपने बेटे के ससुरालियों के नाम भी किया है। ऐसे में टीम ने बैंक एकाऊंट की जानकारी भी प्राप्त की।

सीबीआई की टीम नितिन गर्ग के मामले में उनसे पूछताछ करने के लिए आई थी। टीम को संदेह था कि कहीं डिप्टी कमिश्नर ने प्रॉपर्टी उनके नाम तो नहीं की। टीम ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया। हमने भी पूरा कोपरेट किया। टीम संतुष्ट होकर गई है। नितिन गर्ग पर छापामारी के समय से ही मेरा भाई राकेश सिंगला बठिंडा में था। इसलिए टीम को घर के बाहर रूकना पड़ा था।
विज्ञापन

-प्रवीण सिंगला (राकेश सिंगला के भाई)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें