फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: रिश्वत मांगने का आरोप लगा महिला ने रोकी पुलिस की कार, पुलिस ने दर्ज करवाया सरकारी काम में बाधा डालने का मामला

Tue, 22 Mar 2022 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

महिला ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने पति से फोन करवाकर रुपयों की डिमांड रखी थी। पुलिस कर्मी ने कहा कि पत्नी से बात करने के लिए आरोपी ने फोन लिया था। गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर आरोपी को भगाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
सांगवान चौक पर पुलिस की गाड़ी को रोके हुए महिला व खड़े पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में तफ्तीश में शामिल करने के लिए आरोपी को जेल से लाकर ऐलनाबाद ले जाते समय सिरसा के सांगवान चौक पर आरोपी के परिजनों और पुलिस में हंगामा हो गया। एक तरफ महिला ने पुलिस कर्मियों द्वारा उसके पति से फोन करवाकर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने महिला व उसके भाई द्वारा मोटरसाइकिल को कार के आगे लगाकर आरोपी को भगाने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। महिला द्वारा हंगामा किए जाने के बाद महिला पुलिस को मौके पर बुलाया गया और हंगामा करने वाले दोनों सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। करीब आधे घंटे तक चौक के पास हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


बता दें कि 12 फरवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी तनुराग मानव को नशा करने में प्रयोग होने वाली 22 हजार गोलियों के साथ काबू किया था। जिसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई ओर उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऐलनाबाद में एक अन्य मामले में पकड़े गए आरोपी ने तनुराग से गोलियां लेने की बात कही। जिसके बाद ऐलनाबाद पुलिस ने कोर्ट से आरोपी तनुराग का प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया।

खुशबू बोली :  पति से फोन करवाकर पुलिस ने की थी रिश्वत की मांग 
वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी खुशबू ने बताया कि फरवरी  में उसके पति को पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद कोर्ट ने तनुराग की रिमांड अवधि 7 दिन और बढ़ा दी थी। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार के फोन से उसके पास फोन आया।
विज्ञापन



महिला द्वारा हंगामा किए जाने के दौरान पुलिस की गाड़ी के आसपास एकत्र हुए लोग। संवाद

जिस पर उसका पति तनुराग बोल रहा था। पति तनुराग ने कहा कि अजय कुमार उसे रिमांड पर लेकर जा रहा है। जिसकी एवज में वह रुपयों की डिमांड कर रहा है। अगर वह उसे रुपये दे देगा तो उसे रिमांड पर नहीं लिया जाए। जिसके बाद उसने एक निजी गाड़ी में लालबत्ती चौक के पास होने की बात कही थी। खुशबू ने कहा कि पुलिस ने ही उसे स्थान के बारे में जानकारी दी थी। खुशबू ने यह भी कहा कि मौके पर पहुंचने के बाद ही रुपयों के बारे में तय होना था।

जांच अधिकारी बोला : उसके पति ने घर पर बात करने के लिए लिया था फोन 
वहीं ऐलनाबाद पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि वह कोर्ट से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट लेकर ऐलनाबाद के अन्य मामले की तफ्तीश में शामिल करने के लिए लेकर जा रहे थे। तनुराग ने घर पर बात करने के लिए उससे मोबाइल मांगा था।

लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी खुशबू और साला नीतेश शहर के सांगवान चौक पर पहुंच गए और उन्होंने गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगा दी। इस दौरान महिला ने कार की चाबी भी तोड़ दी और आरोपी को भगाने का भी प्रयास किया। वहीं पुलिस ने शहर थाना में उक्त मामले की शिकायत भी दी है।
विज्ञापन


सरकारी काम में बाधा डालने, हिरासत से भागने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
महिला द्वारा हंगामा किए जाने के बाद ऐलनाबाद के एसआई अजय कुमार ने शहर थाना में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तनुराग मानव, उसकी पत्नी खुशबू और उसके साले नीतेश कुमार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस के साथ हाथापाई करने, पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

सांगवान चौक पर हंगामा होने मामले में सब इंस्पेक्टर अजय सिंह की शिकायत पर आरोपी तनुराग, खुशबू और नीतेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की तफ्तीश की जाएगी। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें