फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पति को छोड़ दो बच्चों की मां कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ गई थी, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया है। आरोपी रोहतक का रहने वाला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव मुंढाल में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। ग्रामीणों ने हमले के आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए संदीप को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। भिवानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली चलाने वाले युवक को काबू किया। वहीं उसके खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घायल संदीप आरोपी की पत्नी के साथ सहमति संबंध में रह रहा था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मुंढाल निवासी संदीप इसी महीने की एक तारीख को रोहतक निवासी दो बच्चों की मां को शादी करने के लिए मुंढाल अपने घर लाया था। संदीप पिछले करीब बीस दिनों से महिला के साथ सहमति संबंध में मुंढाल में अपने परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि संदीप रोहतक किसी कंपनी में काम करता था, वहीं पास में रहने वाली महिला के साथ संदीप को प्रेम हो गया था।

महिला संदीप के साथ मुंढाल में रहने लगी थी। प्रेमी संग जाने से खफा पति ने महिला को वापस आने के लिए भी गुहार लगा चुका था, क्योंकि महिला अपने पीछे परिवार में दो बच्चों को छोड़कर संदीप के साथ आई थी। महिला के पति के कई बार समझाने पर नहीं बात बनी तो, महिला के पति ने सोमवार को मुंढाल पहुंचकर उसके प्रेमी संदीप को गोली मार दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संदीप के सिर में गोली लगी है, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं मुंढाल पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को काबू किया और उसके खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। 
 

हमें मुंढाल में एक युवक पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गोली चलाने के आरोपी रोहतक निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश करेगी। आरोपी की पत्नी गोली लगने से घायल संदीप के साथ पिछले कुछ दिनों से सहमति संबंध में रह रही थी। इसी को लेकर आरोपी ने संदीप पर गोली चला उसकी हत्या की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - एएसआई अनिल, इंचार्ज मुंढालकलां पुलिस चौकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें