फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे तीन लाख रुपये, गृहमंत्री के आदेश पर मुख्य अध्यापक पर केस दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पैसे ऐंठने के मामले में गृहमंत्री के आदेश पर सरकारी स्कूल के मुख्य अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस बारे में एक महिला ने गृह मंत्री को शिकायत भेजी थी। अब गृह मंत्री के आदेश पर रानियां पुलिस ने सरकारी स्कूल के मुख्य अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता बलविंद्र कौर निवासी फिरोजाबाद ने बताया कि वर्ष 2018 में पुलिस भर्ती में उसके बेटे को लगवाने के लिए रतिया निवासी एवं लाधुवास गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य अध्यापक प्रवीण कुमार ने तीन लाख रुपये लिए। प्रवीण कुमार ने झांसा दिया था कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के उच्च अधिकारियों से उसकी अच्छी पहचान है।

आरोप है कि पुलिस भर्ती का परिणाम आने के बाद उसमें उसके बेटे का नाम नहीं आया। इस पर प्रवीण कुमार से उसने अपने तीन लाख रुपये मांगे। इस पर वह आनाकानी करता रहा। आरोप है कि अब वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। इस बारे में पीड़िता ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें