फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरतिया हत्याकांड के 2 हत्यारोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरतिया हत्याकांड के दो हत्यारोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। रोड़ी पुलिस ने 6 दिन पूर्व सुरतिया में हुए हत्याकांड के 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। बीते सोमवार को सुरतिया में जीवन सिंह की तेजधार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण मृतक जीवन सिंह द्वारा आरोपी निर्मल सिंह की पत्नी को भगाकर ले जाना था।
विज्ञापन

आरोपियों ने सिरसा में रहने वाले जीवन सिंह की तेजधार हथियारों से उस समय हत्या कर दी थी। जब वह सोमवार को गांव रोड़ी में बाइक की किश्त भरकर अपने गांव सुरतिया आ रहा था। इस संबंध में पुलिस ने निर्मल सिंह, उसके भाई गुरपाल सिंह व उसकी मां सहित 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि काबू किए गए आरोपी निर्मल सिंह व गुरपाल सिंह का रिमांड हासिल कर तेजधार हथियारों की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें