फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक महिला आरोपी को काबू किया। सिटी पुलिस चौकी टीम ने गश्त के दौरान गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गांजा सहित पकड़ी गई महिला आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सिटी चौकी प्रभारी राजेश कुमार व चौकी में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार की टीम झज्जर के शहरी एरिया में गश्त पर तैनात थी। मुस्तैदी से गश्त पर तैनात पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस कर्मी के सहयोग से एक महिला को शक की बिनाह पर काबू किया गया। मौका पर महिला के कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी महिला के कब्जे से बरामद गांजा का वजन किया गया तो 160 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें