फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड से एकत्रित 1.6 लाख रुपए की राशि लेकर कर्मचारी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फील्ड से एकत्रित 1.6 लाख लेकर कर्मचारी लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो ऐलनाबाद। शहर में स्थित स्वधार कंपनी में तैनात एक कर्मचारी फील्ड से एकत्रित की गई 1.6 लाख रुपए की राशि लेकर लापता हो गया। कंपनी के ब्रांच मेनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ब्रांच मैनेजर मंजीत सिंह ने बताया कि ऐलनाबाद निवासी मनदीप सिंह स्वधार कंपनी में बतौर जीएलओ काम करता था। 5 सितंबर को वह फील्ड में एजेंटों से राशि एकत्रित करने के लिए गया था। मनदीप के पास एकत्रित की गई करीब 1.6 लाख रुपए की राशि है। जब सायं तक वह कंपनी कार्यालय में नहीं पहुंचा तो उसने फोन करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। उसके परिजनों से भी बात की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सांय को उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रामधारी ने बताया कि कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कर्मचारी की तलाश की जा रही है। जल्द उसका सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें