अनाज मंडी में जुआ खेल रहे छह आरोपी पकड़े
सिरसा। जिला की सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम के नेतृत्व में अनाज मंडी में जुआ खेल रहे छह आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान भगवान दास रानियां रोड सिरसा, राकेश वासी खैरपुर, संदीप वासी इंद्रपुरी मोहल्ला सिरसा, राजकुमार वासी लखी तालाब मोहल्ला सिरसा, सोनू वासी फ्लेट नंबर 207, सेक्टर 19 सिरसा व अनिल वासी कल्याण नगर सिरसा के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से 22500 रुपये के करेंसी नोट बरामद हुए हैं। सीआईए स्टाफ के जसवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान अनाज मंडी सिरसा में मौजूद थी। सूचना के आधार पर अनाज मंडी के शेड नंबर एक के नीचे छापा मारकर ताश के पतों द्वारा जुआ खेल रहे छह आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 20650 रुपयों की नगदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।