फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते 14 लोगों को रंगेहाथों दबोचा, 44 हजार की जुआ राशि बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेलते 14 लोग काबू, 44 हजार की नकदी बरामद
विज्ञापन

सिरसा। शहर थाना पुलिस ने अनाज मंडी व प्रीत नगर में छापामारी करके ताश से जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 44 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अनाज मंडी के गेट नंबर तीन पास दुकान नंबर 146 के ऊपर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापामारी की। छापामारी के दौरान चार लोग ताश से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 25 हजार 500 रुपये की जुआ राशि बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान हरभगवान निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमित कुमार निवासी बी ब्लॉक, संजय कुमार निवासी हुडा सेक्टर 20 व विजय कुमार निवासी गुरु नानक नगर के रूप में हुई। इसी प्रकार पुलिस ने प्रीत नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर दस लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों काबू किया। आरोपियों की पहचान राजू निवासी भगत सिंह कॉलोनी, राजकुमार निवासी प्रीत नगर, दीपक कुमार निवासी चतरगढ़पट्टी,, इंद्र निवासी नटार, धर्मपाल निवासी भीम नगर, अंकित कुमार निवासी कांडा कॉलोनी, पंकज निवासी कीर्ति नगर, भीम निवासी कीर्ति नगर, रवि निवासी रानियां गेट व अशोक निवासी बेगू रोड के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस को 18 हजार 500 रुपये की जुआ राशि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें