फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: नगर परिषद में सीएम फ्लाइंग का छापा, आठ कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सात आधा घंटा देरी से पहुंचे

Tue, 23 May 2023 01:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा के के मोहंता मार्केट में स्थति नगर परिषद कार्यालय में सुबह 9:10 पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हिसार के उप निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में छापा कार्रवाई कर दी। टीम के सदस्य नगर परिषद के कार्यालयों में पहुंचने और वहां पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी
विज्ञापन
सिरसा में सीएम फ्लाइंग का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को उड़नदस्ता टीम ने नगर परिषद कार्यालय में छापा कार्रवाई कर दी। टीम ने सुबह 9:10 पर नगर परिषद कार्यालय में दस्तक की दी और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान सात कर्मचारी आधा घंटा देरी से कार्यालय में पहुंचे तो आठ कर्मचारी गैर हाजिर मिले है। ऐसे में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ओर से अब आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


कर्मचारियों का नाम और उनका पद जाना
शहर के मोहंता मार्केट में स्थति नगर परिषद कार्यालय में सुबह 9:10 पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हिसार के उप निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में छापा कार्रवाई कर दी। टीम के सदस्य नगर परिषद के कार्यालयों में पहुंचने और वहां पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। नगर परिषद कार्यालय में बैठे कर्मचारियों से पूछताछ की गई और कर्मचारियों की संख्या जानी गई। ऐसे में कई कर्मचारी यहां पर गैर हाजिर मिले। वहीं कार्यालय में बैठे कर्मचारियों का नाम और उनका पद जाना।

13 कर्मचारी लीव पर होने की जानकारी मिली
नगर परिषद में कुल स्थाई रूप से 69 कर्मचारी है। लेकिन छापा कार्रवाई के दौरान सात कर्मचारी करीब आधा घंटा देरी आते हुए मिले। जबकि आठ कर्मचारी यहां पर गैरहाजिर मिले। वहीं 13 कर्मचारी लीव पर होने की जानकारी मिले। ऐसे में प्रशासन की ओर से तैनात किए गए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अब मामले में कार्रवाई करेगा और जिला प्रशासन को इसकी रिपोर्ट सौंपेगा। लंबे समय से नगर परिषद में अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय में न आने व देरी से आने को लेकर शिकायत दी जा रही थी। जिसके पश्चात सीएम फ्लाइंग की ओर से छापा कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें