फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोकने पर सिरसा और डबवाली में चार नामजद सहित आंदोलनकारियों पर दर्ज हुए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कृषि कानूनों के विरोध में और लखीमपुर खीरी मामले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को किसानों की ओर से अलग-अलग छह स्थानों पर ट्रेनें रोकी गईं। जिसके बाद अब रेलवे पुलिस की ओर से सिरसा व डबवाली में आंदोलनकारी किसानों पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। सिरसा में दो नामजद समेत कई अन्य व डबवाली में भी दो नामजद समेत कई प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिरसा रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के बयान पर रेलवे पुलिस ने आंदोलनकारी रोशन सुचान सहित कई अन्य किसानों पर मामला दर्ज किया है। वहीं डबवाली में गुरतेज सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दें कि सोमवार को किसानों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों को रोका था। जिसके कारण यात्रियों और रेलवे को इसका नुकसान उठाना पड़ा। किसानों ने सिरसा रेलवे स्टेशन, डबवाली, कालांवाली, बडागुढ़ा, ऐलनाबाद और डिंग मंडी में भी रेल की पटरी पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। जिसके कारण कई ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द भी कर दिया गया था। ऐसे में अब पुलिस वीडियोग्राफी और फोटो के माध्यम से किसानों की पहचान करने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें