फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से कर्मी की मौत पर जेई व लाइनमैन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली पोल बदलने के दौरान करंट लगने से अनुबंध के आधार पर लगे व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने लाइनमैन सुभाष व जेई नवनीत पर मामला दर्ज किया है। परिजनों ने निगम कर्मचारियों पर लापरवाही करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

शिकायत में मूलचंद निवासी कोटली ने बताया कि वह तीन भाई है। मूलचंद ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामचंद्र, महेंद्र सिंह और वह खुद लाइनमैन सुभाष के साथ बिजली का काम करने के लिए बाजेका गए हुए थे। जब वह बिजली का पोल बदलने के लिए पहुंचे तो लाइनमैन सुभाष ने जेई नवनीत से परमिट लेने की बात कह दी। इसके बाद एक तरफ का स्विच उसने बंद कर दिया और दूसरी तरफ का स्विच लाइनमैन की तरफ से काटा जाना था। जिसके काटने की उसे जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने तारों पर संगल डालकर काम करना शुरू कर दिया। काम करने के बाद उसका भाई रामचंद्र मकान की छत पर जा कर तारों से संगल उतराने लगा तो अचानक उसे करंट लग गया और वह छत पर ही गिर गया। रामचंद्र को करंट लगता देखकर अन्य साथी दौड़ कर उसके पास पहुंचे और रामचंद्र को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लाइनमैन सुभाष व जेई नवनीत द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक पूनम चंद कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें