फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दंपती और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के कोर्ट कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपने मकान पर किए कब्जे को छुड़वाने व मकान से चोरी किया सामान दिलवाने के लिए एसपी को शिकायत दी है। एसपी के आदेशों पर शहर थाना पुलिस ने संजय खन्ना, उसकी पत्नी प्रिया खन्ना व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोर्ट कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उसका एक मकान राजपुताना कच्चा बास में स्थित है। यह मकान उसने दीपक कुमार भाटिया निवासी मोहल्ला द्वारकापुरी सिरसा से खरीदा था। रजिस्ट्री के समय सब रजिस्ट्रार सिरसा के सामने उसने अपने मकान की पूरी कीमत विक्रेता दीपक कुमार भाटिया को अदा कर दी थी। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग में पानी एवं सीवरेज कनेक्शन की फीस भी अदा की हुई है। उन्होंने बताया कि साथ लगते मकान को संजय खन्ना, निवासी खन्ना ने अपनी पत्नी प्रिया खन्ना के नाम बैंक से लोन लेकर खरीद लिया। जब उसने अपने मकान के नीचे वाले भाग के आंगन में पक्की दीवार बनाने का प्रयास किया तो संजय खन्ना व उसके साथियों ने अड़चन पैदा की तथा उसने मिस्त्री-मजदूरों को डरा-धमकाकर भगा दिया। उसने उसे समझाया भी कि नगर परिषद के मंजूर नक्शा के अनुसार ही वह निर्माण करवा रहा है, लेकिन संजय व उसकी पत्नी प्रिया ने उसकी एक ना सुनी और उसे तीन घंटे तक गेट बंद करके बंधक बनाकर रखा और बाद में बड़ी मुश्किल से बाहर जाने दिया। जब वह घर से आ गया तो पीछे से उसके मकान के कमरों के लगे ताले तोड़ दिए और मकान में टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, कूलर, रसोई का सामान व फर्नीचर चोरी कर लिया और जो प्रथम मंजिल पर दीवार बनी हुई थी वह भी तोड़ दी और मकान में काफी तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। यही नहीं जब इस बारे संजय व उसकी पत्नी से बात की तो गलती मानने की बजाय उल्टा उसे धमकी दी और पुलिस को शिकायत करने पर जान से हाथ धो बैठने की बात कही। पहले उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को मामले से अवगत करवाया। एसपी ने मामले की जांच कर तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें