फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने भरा नामांकन, किसानों ने दिखाए काले झंडे, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Thu, 07 Oct 2021 05:31 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

नामांकन दर्ज करने जाने से पहले ही, गांव मंगाला, मल्लेका और ऐलनाबाद क्षेत्र में भारी संख्या में किसान एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
ऐलनाबाद में नामांकन दर्ज करते भाजपा के प्रत्याशी गोविंद कांडा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने गुरुवार को नामांकन दर्ज कर दिया। इस दौरान गोबिंद कांडा के भाई गोपाल कांडा, सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह मलिक के समक्ष नामाकंन पत्र दाखिल किया। 

विज्ञापन


उधर, नामांकन दर्ज करने जाने से पहले ही, गांव मंगाला, मल्लेका और ऐलनाबाद क्षेत्र में भारी संख्या में किसान एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डीसी अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने सुरक्षा की कमान संभाली। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।

गुरुवार सुबह भाजपा हाईकमान की ओर से उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा की ओर से गोबिंद कांडा के नाम की घोषणा की गई। गोबिंद कांडा ने सुबह बाबा ताराजी की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना की और मां की समाधि पर पूजन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में वारदात: इटावा के युवक की रोहतक में गोली मारकर हत्या, कार में मिला लहूलुहान शव

बाद में चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, खेल मंत्री संदीप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य आदि अलख निरंजन आवास पहुंचे। जहां पर बराला ने भाजपा की ओर से जारी पत्र सौंपा। इसके बाद वे सुभाष बराला और खेलमंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में नामाकंन पत्र दाखिल करने के लिए काफिले के साथ ऐलनाबाद की ओर रवाना हुए। 
विज्ञापन


इस मौके पर बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह, खेलमंत्री संदीप सिंह, भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, जिला प्रधान आदित्य चौटाला, जेजेपी जिला सरबजीत सिंह मसीतां,सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें