फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौना पिस्तौल दिखा थैला छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शनिवार शाम को सुरखाब चौक के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने रेहड़ी पर फल खरीद रहे एक व्यक्ति से थैला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने एक युवक को काबू कर लिया तो उसने पिस्तौल निकाल कर उसे गोली मारने की धमकी दी। बाद में अन्य लोगों ने उस युवक को काबू कर लिया और उसका पिस्तौल देखा तो वह खिलौना था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से भाग गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए फ्रेंडस कालोनी की गली नंबर आठ निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम को अपनी पत्नी की दवाई लेने के लिए भंवर अस्पताल गया था। वापस आते समय आरसी होटल के पास फलों वाली रेहड़ी से सेब खरीद रहा था। उसने बताया कि उसके हाथ में एक थैला था, जिसमें उसकी पत्नी की दवाइयां व अन्य सामान था। इसी दौरान परशुराम चौक की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। एक युवक नीचे उतर कर उसके पास आकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद वह उसके हाथ में थामे थैले को झपटा मार कर छीनकर भागने लगा परंतु उसने उसे भाग कर पकड़ लिया। इसी दौरान उस युवक ने अपनी पैंट में से पिस्तौल निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी दौरान उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह भी मौके पर आ गया। उनके भतीजे ने उस युवक के हाथ में ली पिस्तौल देखकर कहा कि यह तो खिलौना है। उसके बाद उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर युवक को काबू कर लिया जबकि उसका साथी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित ने अपनी पहचान पंजाब निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में बताई। शहर थाना से उपनिरीक्षक रामचंद्र ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को काबू किया। आरोपित व उसके साथी के खिलाफ शहर थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें