फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स ने विधायक के कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ से वापस लेने और कर्मचारियों पर दर्ज हुए केस वापस लेने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने काले दुपट्टे लेकर शहर में प्रदर्शन किया। वर्कर नारेबाजी करती हुई विधायक गोपाल कांडा के हिसारिया बाजार स्थित कार्यालय में पहुंची और घेराव कर दिया। एक घंटे तक विधायक मांग पत्र लेने के लिए नहीं पहुंचे। वर्कर्स को सीएम मनोहर लाल के सिरसा पहुंचने की जानकारी मिलने पर सभी वर्कर्स बाबा तारा कुटिया में पहुंच गई और सीएम से मिलने का समय लिया।
विज्ञापन

मंगलवार केे आंगनबाड़ी वर्कर विभिन्न 18 मांगों को लेकर शहर के टाउन पार्क में काले दुपट्टे लेकर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। दोपहर एक बजे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी वर्कर्स शहर के हिसारिया बाजार से होते हुए विधायक गोपाल कांडा के कार्यालय का घेराव कर दिया। करीब एक घंटे तक विधायक मांग पत्र लेने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं वर्कर्स को मुख्यमंत्री के सिरसा में पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद सभी वर्कर्स प्रदर्शन करती हुई तारा बाबा कुटिया में पहुंच गई और सीएम से मिलने की जिद्द पर अड़ गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की महासचिव जगतमति मलिक, राज्य उपप्रधान राजबाला ने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री को मांग पत्र नहीं सौंपेंगी तब तक वह वापस घर पर नहीं जाएंगी। इस मौके पर सुखविंद्र कौर, मनप्रीत कौर, नीलम, वर्षा, माया, सुरजीत, मीनू व सरोज आदि उपस्थित रहीं।

हलोपा कार्यालय का घेराव करती आंगनवाड़ी और हेल्पर्स- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें