फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली फॉल्ट ठीक करने वाले वाहन में होंगे सभी उपकरण

विज्ञापन
बिजली निगम के शिकायत केंद्र में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बिजली निगम उपभोक्ता को जल्द से जल्द सेवा देने के लिए एक ऐसा वाहन लाने की तैयारी में है। जिससे सीढ़ी से लेकर लाइनमैन के लिए अन्य उपकरण उपलब्ध होंगे। इस वाहन से उपभोक्ता को शिकायत के बाद ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता की समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारियों के पास जरूरी उपकरण तक उपलब्ध नहीं होते है। उपभोक्ता की शिकायत पर मीटर लगाना हो चाहे कोई फॉल्ट दूर करना हो ऐसे में कई बार बिजली कर्मचारियों को उपकरण एक जगह पर न होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिसके कारण उपभोक्ता की समस्या को दूर करने के लिए जरूरत से ज्यादा समय लग जाता है। लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली निगम द्वारा एक वाहन तैयार किया जा रहा है। ऐसे में अब सीढ़ी से लेकर अन्य उपकरण एक ही वाहन में हर समय बिजली कर्मचारियों के पास उपलब्ध हो इसके लिए बिजली निगम ने प्लानिंग की है । जिसके लिए बिजली निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है । अक्टूबर माह तक बिजली निगम द्वारा वाहन फील्ड में उतार दिया जाएगा।
फॉल्ट दूर करने से लेकर खंभे लगाने तक की होगी सुविधा
बिजली निगम ऐसा वाहन तैयार करवा रही है। जिसमें खंभे लगाने तक के उपकरण से लेकर खंभे रखने की व्यवस्था होगी। वहीं सीढ़ी से लेकर छोटे प्लास तक रखे होंगे। निगम का प्रयास है कि जनता की बिजली संबंधित शिकायतों का जल्द समाधान हो सके और उपभोक्ता को बेहतर बिजली सुविधा मिल सके। इसके लिए निगम द्वारा प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। प्रोजेक्ट फाइनल होना बाकी है।
विज्ञापन

शहर में फॉल्ट की रहती है ज्यादा समस्या
शहर में बिजली फॉल्ट की अत्यधिक शिकायतें आती है। जिसमें उपभोक्ता को शिकायत रहती है कि कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते। वहीं इन समस्याओं को देखते हुए निगम द्वारा यंत्रों से युक्त वाहन लाने की तैयारी की जा रही है। बिजली निगम के शिकायत घर में प्रतिदिन लगभग 200 शिकायतें दर्ज की जा रही है जिसमें से करीब 120 शिकायतें ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट की दर्ज की जाती है। वहीं काम समय पर न होने की भी उपभोक्ता की शिकायत रहती है।
बिजली निगम द्वारा एक ऐसा वाहन तैयार करवाने की तैयारी में जिसमें सीढ़ी से लेकर अन्य बिजली संबंधित अन्य उपकरण रखे जाएंगे। प्रोपोजल तैयार कर लिया गया है। निगम द्वारा तैयारियां की जा रही है। अक्टूबर माह तक वाहन को फील्ड में उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन

-चंद्रशेखर जाखड़, एसई बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें