फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Sirsa: ट्रक ने 9 वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 30 मिनट तक लगा जाम

Wed, 03 Jan 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

बैंक की पार्किंग न होने के वाहन कारण सड़क के साथ खड़े थे। ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे के कारण 30 मिनट तक जाम लगा रहा। डायल 112 को लोगों ने बुलाया और चालक को पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौके का निरिक्षण करते हुए पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा शहर के जनता भवन रोड पर बुधवार को डबवाली की ओर से आ रहे ट्रक से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रक बैंक के बाहर खड़े 9 वाहनों को रौंदते हुए एक व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया। जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रोड के साइड में खड़े दूसरे ट्रक से जाकर टकराने के बाद ट्रक रुक गया।

विज्ञापन


इस दौरान 30 मिनट तक जाम लगा रहा। लोगों ने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने चालक को एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं चिकित्सकों से चालक की मेडिकल रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में कांडा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय हरजिंद्र सिंह की मौत हुई है। वह बैंक से रुपये निकलवाने के लिए आया था। रुपये निकलवाने के बाद वह अपनी स्कूटी से वापस जाने लगा तभी ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक में लगने से रुका अनियंत्रित ट्रक
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक बाइक और व्यक्ति को तेजी से कुचलता हुआ निकल गया और रोड की साइड मेंं खड़े ट्रक से जा टकराया। यदि ट्रक सामने नहीं होता तो ट्रक सीधे ट्रांसफार्मर में जाकर टकराता, जिससे ओर भी भयानक हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


बैंक के पास नहीं पार्किंग की सुविधा
अनाजमंडी में बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बैंक की स्वयं की पार्किंग नहीं होने के कारण लोग बैंक के बाहर अपने वाहन खड़े करते हैं। जबकि नियमानुसार प्रत्येक बैंक की अपनी निजी पार्किंग होनी चाहिए। ग्राहकों को पार्किंग सुविधा देना बैंक का दायित्व है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें