फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद में बनेगा 20 बेड का प्रसूता वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिया है। ऐलनाबाद में जहां एक ओर 20 बेड का प्रसूता वार्ड बनाया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर ओढ़ां, भुर्टवाला और गोरीवाला में स्वास्थ्य केंद्रों के नये भवन बनेंगे। इनके निर्माण पर करीब 16 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसे मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद में स्थित नागरिक अस्पताल में बने भवन में जगह कम होने के कारण गर्भवती महिलाओं, जच्चा और बच्चा को बेहतर सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में पुराने भवन के साथ ही एक नया प्रसूता वार्ड बनाया जाएगा। इसमें जच्चा और बच्चा को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ओढां सीएचसी, भुर्टवाला और गोरीवाला स्थित पीएचसी के नए भवन को भी विभाग ने मंजूरी दी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर ने अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
भवन निर्माण को लेकर जगह का भी हो चुका है चयन
ऐलनाबाद में प्रसूता वार्ड बनाने, ओढां में सीएचसी, भूर्टवाला और गोरीवाला में पीएचसी का भवन बनाने को लेकर भी पंचायतों ने जगह दी है। इसके बाद अब जल्द ही इनके निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि जिस स्थान पर पहले सीएचसी और पीएचसी चलाए जा रहे हैं, उनके भवन भी कंडम हो चुके हैं और कम जगह होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते विभाग ने मुख्यालय से इसकी अनुमति मांगी थी। इसके बाद विभाग को 16 करोड़ का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक लाख की आबादी पर सीएचसी, 30 हजार की आबादी पर पीएचसी का निर्माण किया जाता है। ओढां स्थित सीएचसी में हर रोज 200 के करीब मरीजों की ओपीडी होती है, जबकि भुर्टवाला और गोरीवाला पीएचसी में 100-100 के करीब मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते है। अब नक्शे के अनुसार ही इन सभी भवनों को निर्माण करवाया जाएगा। जिसमें मरीजों को मिलने वाली सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
लंबे समय से नए भवनों के निर्माण को लेकर उठाई जा रही थी मांग
जिले के पीएचसी केंद्र सरकारी भवनों में चलाए जा रहे हैं। कई भवन लंबे समय से जर्जर हो चुके हैं। इसको लेकर संबंधित पीएचसी अधिकारियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। ऐसे में विभाग की ओर से पहले भी 12 पीएचसी को मंजूरी दी जा चुकी है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
ऐलनाबाद में प्रसूता वार्ड बनाने, ओढां की सीएचसी, भुर्टवाला और गोरीवाला की पीएचसी के नए भवन के निर्माण को लेकर मंजूरी मिली है। इन भवनों के निर्माण के लिए 16 करोड़ का बजट जारी हुआ है। इनके भवन पहले जर्जर थे, जिसके बाद अब नए भवन बनाए जाएंगे। - डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें