फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखचैन में 2 पक्ष भिड़े, 14 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव सुखचैन में 2 पक्षों के बीच विवाद में एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। बडागुढ़ा पुलिस ने दोनों पक्षों से 3 महिलाओं सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले पक्ष ने पुलिस को दिए बयान में जगजीत सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उसका भाई सुरजपाल कॉलोनी में रखी तूड़ी संभालने गया था। जहां गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई को घेर लिया। जिसके बाद उसने पड़ोसियों के घर में घुसकर जान बचाई। जगजीत सिंह के मुताबिक उसके भाई ने उसे इस बारे सूचना दी तो वह अपनी बहन सुखजीत कौर के साथ मौके पर पहुंचा। जगजीत सिंह का आरोप है कि उक्त लोगों ने उस पर व उसकी बहन सुखजीत कौर पर धारदार हथियार व लाठियों से हमला कर दिया। शोर मचाए जाने के बाद जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इस हमले में घायल जगजीत व सुखजीत कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने जगजीत सिंह के बयान पर महिला पम्मा कौर व बिंद्र कौर के अलावा महकदीप, लक्ष्मण, निर्मल सिंह, गगन सिंह व लवप्रीत सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैै।
वहीं दूसरे पक्ष से पुलिस को दिए बयान में महकदीप ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था कि कुछ लोगों ने आवाज लगाकर उसे गली में बुला लिया है। आरोप है कि गली में एक महिला सहित कुछ लोग खड़े हुए थे और उन्होंने अपने हाथों में धारदार हथियार व डंडे लिए हुए थे। महकदीप के मुताबिक उक्त लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। महकदीप का आरोप है कि जब उसके दोस्त लक्ष्मण व लवप्रीत उसे छुड़वाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने महकदीप के ब्यान पर महिला सुखजीत कौर के अलावा सुरजपाल, गौरी सिंह, जगजीत सिंह, इकबाल, जसबीर सिंह व गोविंद सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें