फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए अनोखा अभियान, बस स्टैंड के सामने होगा पौधरोपण

विज्ञापन
पौधरोपण करने के लिए गड्ढा खोदता मजदूर। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। नगर परिषद के साथ मिलकर सामाजिक संस्थाओं ने पौधरोपण करने का फैसला किया है। इसके तहत शहर के मुख्य बस स्टैंड के सामने से शुरुआत हो गई है। इससे जहां एक ओर बस स्टैंड के सामने से अनावश्यक अतिक्रमण हटाया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर शहर भी हरा-भरा नजर आएगा। इसके लिए गड्ढों की खुदाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हिसार रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण की स्थिति रहती हैं। रेहड़ी चालक फुटपाथ के पास रेहड़ियां खड़ी करते हैं। दूसरी ओर बसें भी बस स्टैंड से निकलकर ज्यादा सवारियां बैठाने के प्रयास में यहां खड़ी हो जाती है। इससे ट्रैफिक जाम होता है। ऐसे में नगर परिषद ने फैसला किया है यहां पौधरोपण करवा दिया जाए। इससे पौधे लगेंगे तो शहर सुंदर नजर आएगा। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण और बसों के अनावश्यक ठहराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। यहां पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गड्ढों की खुदाई की जा रही है।
हुडा मार्केट में भी होगा पौधरोपण, कार बाजार पर लगेगा अंकुश
टाउन पार्क के सामने हुडा मार्केट में पूरा दिन पार्किंग की समस्या रहती है। यहां कार बाजार अवैध रूप से चल रहा है। पार्किंग के स्थान पर सेल-परचेज वाली कारों को खड़ा किया जाता है। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां भी पौधरोपण किया जाएगा। यहां भी पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्था की ओर से पौध रोपण किया जाएगा। इसके लिए हमसे मंजूरी मांगी गई है। हमने मंजूरी दे दी है।
-अजय पंघाल, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें