फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के छात्र का फोन लेकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नए बस स्टैंड के बाहर बस का इंतजार कर रहे हिसार के छात्र का एक युवक धोखे से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिसार के गांव ख्यारा निवासी संजीव ने दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। रविवार को दिल्ली से हिसार जा रहा था। रात करीब 12 बजे रोहतक के नए बस स्टैंड के बाहर हिसार की तरफ जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक युवक आया और बोला उसे जरूरी कॉल करनी है। उसने विश्वास करके फोन दे दिया। इसी बीच दिल्ली की तरफ से बस आ गई। वह बस को रुकवाने के लिए इशारा करने लगा। तभी युवक फोन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें