फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अलग-अलग सड़क हादसों में भालौठ गांव की बुजुर्ग महिला व मदीना गांव के युवक की मौत हो गई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट व कलानौर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भालौठ गांव निवासी नरेश ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार को रामगोपाल कॉलोनी में उसकी चाची सुनीता की रिटायरमेंट पर पार्टी थी। पार्टी में शामिल होकर वह अपनी मां रामदेवी के साथ वीरवार शाम करीब छह बजे सोनीपत रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी शीला बाईपास चौक की तरफ से एक बस तेज गति से आई। बस चालक ने सीधी उसकी मां को टक्कर मार दी, जबकि वह बाल-बाल बचा। बस चालक ने थोड़ी देर के लिए बस रोक दी। पूछने पर चालक ने अपना परिचय झज्जर जिले के गांव सरौला निवासी फूलकुमार के तौर पर दिया। वह अपनी मां को संभालने लगा, तभी बस चालक मौके से फरार हो गया। उसने मां को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
माड़ौदी के पास मदीना के किसान की मौत
वहीं, महम के मदीना गांव निवासी पवन ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सिद्धार्थ ने सुंडाना गांव में जमीन ठेके पर ले रखी है। वीरवार की रात करीब नौ बजे सिदार्थ बाइक पर खेत से गांव में आ रहा था। माड़ौदी के नजदीक एक निजी फार्म हाउस के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और घायल को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें