फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बोहर गांव में एक विवाहिता का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि बीमार होने के कारण वह परेशान थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बोहर गांव निवासी 40 वर्षीय कविता का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना उसके मायके वालों को दी। दोपहर मायके वाले मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की गई। परिजनों ने बयान दिया कि कविता काफी समय से बीमार थी। उसके कई आपरेशन हो चुके थे। बीमारी से परेशान होकर उसने फंदा लगा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें