फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य शिक्षण संस्था : नामांकन के पहले दिन आए 4 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के चुनावी विवाद के बीच मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन संस्था के 4 सदस्यों ने आवेदन पत्र दाखिल किया। इसमें राजेंद्र बंसल, राजेश नवल, अजय गुप्ता बाबा व दीपक गोयल शामिल है। यह प्रक्रिया 21 मार्च तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी कर नामांकन सूची प्रकाशित की जाएगी। इधर, संस्था के एक सदस्य की याचिका पर जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में चुनावी शेड्यूल को गलत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई। इस मामले में संस्था के कुछ कुछ सदस्यों ने अपनी बात सुनने की अपील करते हुए चुनाव नहीं टालने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जारी निर्देशानुसार संस्था के चुनाव अधिकारी कम एसडीएम राकेश कुमार के चुनावी शेड्यूल के तहत मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। संस्था सदस्य आवेदन पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर 21 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकनों की छंटनी 22 मार्च को होगी। इसके अगले दिन 23 मार्च को नामांकन सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनावी कार्यक्रम के तहत पहले कॉलेजियम का चुनाव होगा। इसके तहत संस्था के 16717 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 100 सदस्य चुनेंगे। चुनाव 10 अप्रैल को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।
चुनावी शेड्यूल पर रजिस्ट्रार ने की सुनवाई
वैश्य संस्था के एक सदस्य ने जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दर्ज कराई है। इसमें चुनावी शेड्यूल को गलत बताते हुए चुनाव का कम समय दिए जाने की बात कही गई है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि चुनावी शेड्यूल सही नहीं है। इस मामले में मंगलवार को रजिस्ट्रार ने सुनवाई करते हुए समस्या के समाधान का प्रयास किया। यही नहीं, संस्था के कुछ सदस्यों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में चुनाव नहीं टालने का आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव अधिकारी सरकार ने नियुक्त किया है। चुनावी शेड्यूल से हम संतुष्ट हैं। रजिस्ट्रार कार्यालय ने फिलहाल इस मामले में किसी तरह का फैसला नहीं दिया है।
विज्ञापन

वर्जन:
पहले दिन चार नामांकन पत्र दाखिल हुए। संस्था सदस्य 21 मार्च तक नामांकन दाखिल करा सकते हैं। चुनावी शुल्क संस्था के नाम बैंक से डीडी के जरिये जमा कराएं। नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनावी गतिविधियां आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, एसडीएम कम चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें