फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में अनोखी शादी: प्रशासन की बेटी करिश्मा बनी दुल्हन; सेशन जज व डीसी ने दिया आशीर्वाद, नेता भाती बनकर आए

Fri, 02 Feb 2024 02:15 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में अनोखी शादी देखने को मिली है। इस शादी में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष रंजीता मेहता ने करिश्मा का कन्यादान किया। वहीं, सेशन जज व डीसी ने दुल्हन करिश्मा को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
करिश्मा की टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर निक्कू से शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बचपन में ही माता-पिता से पिछड़ी करिश्मा शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई। प्रशासन ने की तरफ से शादी करवाई गई, जिसमें सेशन जज नीरजा कुलवंत कल्सन व डीसी अजय कुमार ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। जबकि दूल्हा निक्कू गुलिया टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि 19 साल की करिश्मा 12वीं पास है। उद्योगपति दंपती ने माता-पिता की भूमिका अदा की। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष रंजीता मेहता ने करिश्मा का कन्यादान किया। वहीं, बीजेपी नेता अजय खुंडिया दुल्हन के मामा बनकर शादी में आए।  

विज्ञापन




करिश्मा (19) ने बताया कि प्रशासन के रूप में उसे पूरा परिवार मिला है। यही परिवार मेरा जीवन साथी तय कर पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह करा रहा है। पिछले चार साल से बाल भवन में रह रही हूं। यहां सभी सदस्य मेरे परिवार की तरह हैं। इससे पहले बाल कल्याण परिषद बहादुरगढ़ में रही। बचपन से न कोई मिलने, आया न पूछने। मेरे नए परिवार को एक आधार कार्ड मिला था। इसमें रोहतक का पता था। इसलिए रोहतक आ गई। यहीं रहकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। अब घर बसा रही हूं। शादी के साथ परिवार भी मिल जाएगा। जीवन में यह सबसे बड़ी खुशी है।
विज्ञापन


कमेटी ने साक्षात्कार के बाद तय किया था रिश्ता
महिला आश्रम की प्रभारी सुषमा ने बताया जिला उपायुक्त अजय कुमार ने करिश्मा की शादी के लिए प्रयास किया था। उन्हीं के आदेश पर अखबार में विज्ञापन दिया गया। इसके 10 दिन बाद आठ से दस आवेदन आए। इन युवाओं के साक्षात्कार के लिए कमेटी बनाई गई। सीटीएम मुकुंद तंवर इस कमेटी के चेयरमैन बनाए गए। कमेटी ने लड़के व लड़की को आमने-सामने बैठाकर साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की। चयनित दो युवाओं को युवती से मिलवाया। युवती ने इनमें से जिसे पसंद किया, उससे शादी तय की गई।
विज्ञापन


टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं निक्कू, करिश्मा 12वीं पास
रैनकपुरा कॉलोनी निवासी निक्कू गुलिया दो फरवरी को बरात लेकर आएंगे। वह टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं। पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। शादी की सभी रस्में अदा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें