फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास मार्ग पर 15.83 करोड़ रुपये में बनेगा टू-लेन फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राजीव चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर ओमैक्स सिटी के पास जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) व भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहरों पर करीब 250 मीटर लंबा दूसरा टू-लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए मुख्यालय पंचकूला की ओर से 15.83 करोड़ रुपये स्वीकृति भी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर ने फ्लाईओवर का नक्शा बनवाना शुरू कर दिया है। नवंबर अथवा दिसंबर में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से रोहतक शहर में जाने वाले मार्ग पर जेएलएन और बीएसबी नहरों पर पहले ही टू-लेन फ्लाईओवर का निर्माण हो चुका है। वहीं, दिल्ली जाने वाले मार्ग के वाहन नहरों पर बनी सड़क (साइफन) से गुजरते हैं। इससे रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। इससे साइफन धंसने से गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। बीएंडआर के एसडीओ अरुण कुमार ने बताया सिंचाई विभाग ने साइफन के धंसने की आशंका जताते हुए उन्हें पत्र लिखा था। इस पर शहर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर साइफन पर टू-लेन फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया। उच्चाधिकारियों ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए 15.83 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इंजीनियरों ने फ्लाईओवर की डिजाइन बनाना शुरू कर दिया है। डिजाइन बनने के बाद टेंडर की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। तीन से चार माह में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
फ्लाईओवर बनने के बाद तोड़ी जाएगी साइफन
फ्लाईओवर बनाने के बाद साइफन तोड़ी जाएगी ताकि नहरों का बहाव प्रभावित न हो सके। साथ ही नहर के पानी का बहाव सुचारु रूप से रहे।
क्या होती है साइफन
साइफन एक ट्यूब है, जिसका उपयोग जलाशय अथवा नहर के पानी को सड़क की एक ओर से दूसरी ओर पहुंचाने में किया जाता है।
स्टील ब्रिज से बोहर गांव तक बनेगी सड़क
रोहतक। सोनीपत रोड पर नहरों पर बन रहे स्टील ब्रिज से बोहर गांव के आगे तक पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर पक्की सड़क बनाने जा रहा है। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि अमरूत योजना के तहत सीवर लाइन डालते समय नगर निगम ने सड़क को खोदा था। निगम ने स्टील ब्रिज से 850 मीटर तक सड़क बनाने की धनराशि विभाग को दे दी है। जल्द ही टेंडर जारी कर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास मार्ग पर बीएसबी व जेएलएन नहर पर टू-लेन फ्लाईओवर बनाने के लिए मुख्यालय पंचकूला की ओर से 15.83 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही फ्लाईओवर का नक्शा बनवाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तीन से चार माह में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सोनीपत रोड पर भी 850 मीटर सड़क बनाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-उदयवीर झांझरिया, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें