फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज

Fri, 12 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

जिला शतरंज एसोसिएशन रोहतक में राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा आयोजित करने जा रहा है। शह और मात के इस खेल का शुभारंभ 13 जुलाई और समापन 14 जुलाई की शाम को होगा। स्पर्धा में दिमागी दांवपेच लड़ाने के लिए लड़के व लड़कियों की अंडर-13 व 19 वर्ग की के 250 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्पर्धा के लिए 12 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। चेस चैंपियनशिप में कुल सात राउंड में चार पहले दिन व तीन दूसरे दिन होंगे। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की भूमिका में है।
स्पर्धा को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। प्रदेश भर से शतरंज के खिलाड़ी बड़ी संख्या में अपना पंजीकरण करा चुके हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन चार व दूसरे दिन तीन राउंड होंगे। कुल सात राउंड में विजेता प्रतिभागियों में से प्रत्येक वर्ग से दो खिलाड़ियों को राष्ट्रस्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को स्पर्धा के लिए 13 जुलाई को आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल परिसर में पहुंचना होगा। स्पर्धा का सुबह 10 बजे विधिवत शुभारंभ होगा। पुरस्कार वितरण 14 जुलाई की शाम को होगा। अंडर-13 व अंडर-19 लड़के व लड़कियों के वर्ग के विजेताओं को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा निर्धारित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं शर्तें :

चेस एसोसिएशन की ओर से उमेद शर्मा ने बताया कि स्पर्धा के नियम तय हैं। इन्हीं के तहत आयोजन होगा। अंडर-13 वर्ग के लिए प्रतिभागी का एक जनवरी 2011 से पहले का जन्म होना अनिवार्य है। अंडर-19 वर्ग के प्रतिभागियों का एक जनवरी 2005 से पहले का जन्म होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें