11सीटीके31...मानसरोवर पार्क में मिटिंग के दौरान मौजूद नीमा आयुर्वेदिक चिकित्सक। स्रोत: चिकित्सक
रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से काफी समय से लंबित आयुर्वेदिक चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिलने पर नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
सरकार से यह भी मांग की है कि इसमें बाहर के डॉक्टर्स को भी आवेदन की छूट देने फैसले से दूसरे राज्यों के लोगों को यहां के मूल निवासियों के स्थान पर नौकरी मिल जाएगी। इससे प्रदेश में और बेरोजगारी बढ़ेगी। ऐसे में सरकार को अन्य राज्यों के आवेदन पर विचार न करते हुए उन्हें रद्द कर देना चाहिए।
इस दाैरान नीमा नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुदेश मोहन कौशिश, हरियाणा स्टेट वाइस प्रेसीडेंट डॉ. संजीव मदान, डॉ. किरण सोनी आदि माैजूद रहे।ू