रोहतक। चिड़ी-खिड़वाली लिंक माइनर के निर्माण को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। चिड़ी में झगड़े के बाद अब खिड़वाली के ग्रामीण माइनर के निर्माण के विरोध में उतर आए हैं और माइनर खुदाई के काम को बंद करवा दिया। नहरी विभाग ने खिड़वाली के 32 किसानों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक नहरी विभाग के कलानौर मंडल के अधिकारी कर्ण ने दी शिकायत में बताया कि एसडीएम रोहतक ने 27 मई को पत्र जारी किया था। इसके बाद 28 मई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में माइनर की खुदाई का काम शुरू किया गया। साथ में पुलिस बल भी तैनात था। किसानों ने एसडीओ सतीश, जेई दीपक व अन्य अधिकारियों को काम करवाने से रोक दिया। पुलिस ने मामले में राजेंद्र, समुंद्र, रामफल, जयसिंह, हवा सिंह, जिलेसिंह, किताब सिंह, बलबीर, समुंदर, अमित, आजाद, बागा, प्रमोद, जयभगवान, जयपाल, अमित, विक्रम, रामनिवास, सतीश, रामपाल, रामचंद्र, अमित, संदीप, सतबीर, बलवान, रामराज, नवीन, जग्गू, राजबीर, रणबीर, महताब व ओम प्रकाश के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।