फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने का ठेका निगम आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से किया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासियों के लिए राहत की बात है। अब नो पार्किंग जोन से आपके वाहनों को न क्रेन उठाएगी न जुर्माना अदा करना होगा। आमजन ही नहीं व्यापारियों की लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने शुक्रवार को क्रेन का ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े करने की वजह से जाम लगने का मामला सामने आने पर एक अगस्त 2021 गांव मकड़ौली कलां निवासी प्रवीन कुमार को क्रेन का ठेका दिया था। इसके तहत ठेकेदार को शहर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाकर ले जाना था। जिसके तहत ठेकेदार के कर्मी सुबह से शाम तक क्रेन लेकर शहर में घूमते रहते थे। जरा सा भी कोई वाहन इधर-उधर खड़े मिलता तुरंत उठाकर ले जाते और जुर्माना वसूलते थे। यदि कोई विरोध करता तो उनसे अभद्रता कर दी जाती। विगत दिनों बजरंग भवन फाटक पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई, जिसका शहर में काफी विरोध हुआ। कुछ दिन पहले एक दिव्यांग अधिकारी के साथ ठेकेदार के कर्मियों ने अभद्रता की। यही नहीं, दुकानों के सामने से वाहनों को उठाकर ले जाने लगे। इसकी लगातार व्यापारी शिकायत करते आ रहे हैं। तमाम शिकायतों के आने पर शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने तत्काल प्रभाव से क्रेन का ठेका रद्द कर दिया। आयुक्त ने ठेका निरस्त करते हुए कहा है कि कार्यालय में प्राप्त शिकायतों और जनहित के चलते ठेका निरस्त किया जा रहा है। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शुक्रवार से वह शहर में कोई भी वाहन नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें